चुनावी रंजिश में भाजपा नेता व उसके भतीजे की हत्या,दो गिरफ्तार

बदायूं, उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के इस्लामनगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सैनिक प्रकोष्ठ के मण्ङल अध्यक्ष और उसके भतीजे की परिवार के ही लोगों हत्या कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया चिचैटा अलीपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त फौजी 48 वर्षीय आर्येन्द्र सिंह उर्फ बब्लू गुरुवार देर रात 20 वर्षीय भतीजे गौरव ऊर्फ भोले के साथ बाइक पर इस्लामनगर से अपने घर जा रहे। कंधरपुर गांव के पास पहले से घात लगाये बैंठे सुभाष,नन्हे, शीष आदि ने पहले अपने वाहन से उनकी बाइक को टक्कर मारी कर गिरा दिया और दोनों को गाड़ी से कुचलने बाद धारदार हथियार से उनके हाथ पैर काट दिये और भाग गये।

उन्होंने बताया कि सूचना पर परिवार वाले दोनों को बरेली अस्पताल ले जा रहे और रात करीब एक बजे दोनों की रास्ते में ही मृत्यु हो गयी । उन्होंने बताया कि श्री सिंह छह साल की उम्र में ही दातागंज स्थित अपनी ननिहाल में रहने आ गया था ननिहाल में रहकर ही आर्येन्दर ने पढ़ाई एवं नौकरी की। उसकी संपत्ति इस्लामनगर क्षेत्र में है। उसकी संपत्ति पर इसके चाचा ने कब्जा कर रखा था, जिसे लेकर आर्येन्दर का अक्सर झगड़ा रहता था।

श्री शर्मा ने बताया कि हाल में हुए पंचायत चुनाव में चाचा-भतीजे दोनों ही प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन सीट रिजर्व हो जाने के कारण उन्होंने अपने अपने समर्थित प्रत्यशी चुनाव में उतारे थे, जिसमे फौजी आर्येन्दर पक्ष का प्रत्याशी चुनाव जीत गया था। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश और गहरा गई और चाचा ने बदला लेने का मन बना लिया था। इस सिलसिले में परिजनों की तहरीर पर सात लोगो को नामजद किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अनकी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button