चौधरी अजित सिंह को तगड़ा झटका, राष्ट्रीय लोक दल के विधायक भाजपा में शामिल

BJPलखनऊ ,सूबे में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही विभिन्न नेताओं का अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरे दलों में शामिल होने का सिलसिला तेज हो गया है। इनमें से कई जहां टिकट की आस में दूसरे दलों को ज्वाइन कर रहे हैं, तो कई अपनी पार्टी की कमजोर स्थिति देखकर नया सहारा देख रहे हैं।

इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के विधायक चौधरी दलबीर सिंह, करछना के पूर्व बसपा विधायक आनंद कुमार पाण्डेय उर्फ कलेक्टर पाण्डेय सहित कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी  की सदस्यता ग्रहण की। चौधरी अजित सिंह को तगड़ा झटका लगा है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ये रालोद को बड़ा नुकसान है।

 

Related Articles

Back to top button