जाति के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैला रहा है विपक्ष: भाजपा

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है। जाति व वर्ग के नाम पर समाज में वैमनस्यता फैला रहा है।

प्रतापगढ़ में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में श्री सिंह ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से कहा “ हमें लोगों के बीच में जाकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को समाप्त करना हैै तथा सभी को भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ना है। पार्टी के प्रत्येक पूर्व पदाधिकारी को संगठन के कार्यो से जोड़ना है तथा संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की संगठनात्मक कार्यों में भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्ययोजना तैयार करना है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा है। उन्होंने पार्टी के पूर्व, निवर्तमान तथा वर्तमान मंडल अध्यक्षों की बैठक को भी संबोधित किया और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह प्रदेश में लगातार उन विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों व शक्तिकेन्द्र संयोजकों के साथ बैठक कर रहे है जहां पिछले चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नही मिल सकी।

Related Articles

Back to top button