जानिए क्यो हैं ये अभिनेता अभिषेक बच्चन के लिए खास

 

मुंबई, काफी लंबे समय के बाद अभिषेक बच्चन के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल बताया जा रहा है कि जूनियर बच्चन जल्द ही बॉक्सऑफिस में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम बच्चन सिंह हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बोल बच्चन के बाद बच्चन सिंह क्योंकर अभिषेक कर रहे हैं, क्या उनके लिए कोई सामान्य नाम बाली फिल्म नहीं मिल रही है।

2012 में रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म का नाम बोल बच्चन रखा था, अब प्रियदर्शन को भी ऐसा ही करते देखा जा रहा है तो सवाल उठने ही थे। प्रियदर्शन की यह फिल्म फिक्शन कॉमेडी आधारित है जिसमें अभिषेक सुपर नेचुरल पावर वाले एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होने की उम्मीद बताई गई है।

Related Articles

Back to top button