टोक्यो, जापान के पूर्वोत्तर प्रांत फुकुशिमा में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये।
जापानी मौसम विभाग के मुताबिक स्थानीय समयानुसार 08.58 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र सतह से 40 किलोमीटर की गहराई में रहा।
भूकंप के किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान रिपोर्ट नहीं है। विभाग ने सुनामी अलर्ट नहीं किया है।