ठंड का सितम जारी, आज भी कई स्थानों चल सकती है शीतलहर

भोपाल,  शीतलहर और कोहरे के चलते मध्यप्रदेश में ठंड का सितम लगातार जारी है। आज भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर शीतलहर चल सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव बना रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क है, जिसके चलते कड़ाके की ठंड का सितम लगातार जारी है। हालांकि कल दिन का तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने के चलते दिन में ठंड से राहत रही, लेकिन रात्रि का तापमान गिरने से कड़ाके की ठंड का दौर बना रहा है। आज भी प्रदेश के कुछ हिस्से में शीतलहर चलने का अनुमान है, जिससे ठंड से राहत की उम्मीद कम है।
पर्यटन नगरी पचमढ़ी में रात्रि का तापमान 4़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंडला में रात्रि का तापमान 4़ 3 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा रीवा में 6़ 4 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 6़ 4 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट जिले के मलॉजखंड में 6़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर रात्रि का तापमान दस डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। वहीं कुछ स्थानों पर कोहरा भी देखा गया।
राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में कल सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन में तेज धूप खिली रही, जिसके चलते ठंड से राहत रही। आज सुबह भी यहां हल्का कोहरा देखा गया। यहां रात्रि का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर इसी तरह से बना रहने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button