डायरेक्टसर ने कबूला, रणबीर कपूर को डाउन करने में उसका बड़ा हाथ

ranbeer kapoorनई दिल्ली,  रणबीर कपूर इस समय एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे हैं। अगर जल्द ही उनके खाते में कोई बड़ी हिट नहीं आई, तो उनके करियर पर बड़ा सवालिया निशान लग सकता है। रणबीर को अपनी अपकमिंग फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से काफी उम्मीदें हैं, जिसे करण जौहर बना रहे हैं। कहा जाता है कि एक एक्टर को स्टार बनाने में डायरेक्टर का बहुत बड़ा हाथ होता है। लेकिन रणबीर कपूर के करियर का ग्राफ डाउन करने में एक डायरेक्टर का ही हाथ है। फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने माना है कि रणबीर के करियर को डाउन करने में उनका भी हाथ है। रणबीर ने अनुराग की फिल्म बॉम्बे वेलवेट में लीड रोल निभाया था। यह एक बड़े बजट की फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई।

अनुराग ने माना कि बॉम्बे वेलवेट बनाना उनकी भूल थी। इस फिल्म के बनाने से करोड़ों रुपये का ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि रणबीर कपूर का करियर भी ट्रैक से हट गया। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, रणबीर एक बहुत टैलेंटेड एक्टर है। इसके साथ ही वह बहुत अच्छा इंसान है। वह प्रयोग करने में विश्वास रखता है। इसीलिए उसने बॉम्बे वेलवेट के लिए हामी भरी थी। लेकिन बतौर टीम मैंने उसे डाउन किया। अनुराग ने यहां यह भी बताया कि उन्हें जब लोग इस फिल्म का मजाक बनाते हैं, तो उन्हें आज भी बेहद दुख होता है। वैसे बता दें कि रणबीर के करियर का ग्राफ फिल्म बेशरम के बाद ही डाउन होना शुरू हो गया था। इस फिल्म में रणबीर अपने माता-पिता नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे। लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। इत्तेफाक की बा है कि इस फिल्म को अनुराग के भाई अभिनव कश्यप ने बनाया था। इस तरह देखें तो रणबीर आज करियर के जिस मोड़ पर खड़े हैं, उन्हें वहां तक पहुंचाने में कश्यप ब्रदर्स हाथ है। अनुराग कश्यप ने इस बात को मान भी लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button