डार्क सर्कल्स से कैसे पाएं छुटकारा

dark-_circle_sअक्सर लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स नजर आते हैं। ये डार्क सर्कल आपके खूबसूरत चेहरे पर दाग की तरह होते हैं। यह समस्या लड़कियों में विशेष रूप से होती है। हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों होता है डार्क सर्कल्स और कैसे पाएं इनसे छुटकारा

     क्या हैं कारण

  • डार्क सर्कल्स शरीर में पानी की कमी, तनाव, धूप और प्रदूषण से होता है।
  • डार्क सर्कल्स की एक वजह ज्यादा देर जागना अनियमित दिनचर्या भी होता है।
  • कई बार डार्क सर्कल्स किसी क्रीम से एलर्जी कॉस्मेटिक या दवाई से हो सकती है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।अपनाएं ये उपायः- 
  • डार्क सर्कल्स हटाने के लिए नींबू और टमाटर के रस का मिश्रण रोजाना आंखों के नीचे लगाएं, इससे भी कुछ ही दिनों में ये गायब हो जाएंगे।
  • आलू में मौजूद ब्लीचिंग एजेंट त्वचा की रंगत बढ़ाने के साथ ही आंखों के नीचे के काले घेरों की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।
  • कच्चे आलू को घिसकर उसका जूस निकाल लें, कॉटन की सहायता से इसे अच्छे से डार्क सर्कल्स पर लगाएं और 10-15 मिनट लगा रहने दें।
  • संतरे का रस और ग्लिसरीन को मिक्स करके लगाना चाहिए। इस मिश्रण को हफ्ते में 2 बार 20 मिनट तक अपनी आंखों के काले घेरे पर लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button