तीर्थयात्रियों को अमरनाथ यात्रा की मंजूरी नहीं

imagesजम्मू,  प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से कश्मीर के लिए किसी भी तीर्थयात्री को जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, अब तक 6,679 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, लगभग 1,700 तीर्थयात्री भगवती नगर यात्री निवास में ही हैं। घाटी में स्थिति की समीक्षा के बाद ही तीर्थयात्रियों को जाने की अनुमति दी जाएगी। श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड  कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि  6.679 तीर्थयात्रियों के जत्थे ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उन्होंने कहा, अब तक कुल 1,79,530 तीर्थयात्रियों ने बाबा पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। कई यात्रियों को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है, जहां लंगर की सुविधा भी है।  इन तीर्थयात्रियों को राजमार्ग साफ होने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।  जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर काजीगुड क्षेत्र में  उग्र भीड़ द्वारा सेना के गश्ती दल पर हमला करने के बाद तनाव का माहौल है। सेना द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई है और चार घायल हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button