दादा बन गये, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

अहमदाबाद,  भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के इकलौते बेटे जय शाह की पत्नी रिषिता ने अपनी पहली संतान के तौर पर एक पुत्री को जन्म दिया है। अमित शाह कल रात यहां एक निजी अस्पताल में जन्मी इस बच्ची को देखने के लिए यहां पहुंच गये।
उनके बेटे जय शाह की शादी दो साल पहले कॉलेज की सहपाठी रिषिता पटेल से हुई थी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने आज बताया कि अमित शाह आज भी अपने परिवार और इसके नये सदस्य ;नवजात पौत्री के साथ समय बिता रहे हैं। जैन धर्मावलम्बी जय और पाटीदार अथवा पटेल जाति की रिषिता,  निरमा विश्वविद्यालय में एक साथ पढते थे। भाजपा नेता ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भव्य विजय वाले इस साल में अमित शाह के घर लक्ष्मी , पौत्री का आगमन एक और उपलब्धि तथा शुभ संकेत है।

Related Articles

Back to top button