Breaking News

देखिये, जस्टिस काटजू ने क्यों कहा गांधी जी को ब्रिटिश एजेंट और रास्कल

नई दिल्ली,  अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मारकण्डेय काटजू एक बार फिर से विवाद में आ गए हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी की है, यहां तक की काटजू ने गांधी को ब्रिटिश एजेंट बताते हुए रास्कल तक कह दिया है, जिसके बाद से ये विवाद गरमा गया है।

बीएसएफ से बर्खास्त तेजबहादुर यादव ने कहा- हाईकोर्ट में करुंगा अपील

दरअसल काटजू ने लोगों से भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश विभाजन पर बहस छेड़ते हुए फिर से एक साथ लाने की बात की थी। जिस पर एक पत्रकार के ट्वीट का जवाब देते हिए उन्होंने ये विवादित बात कही है। उन्होंने कहा है कि विभाजन ब्रिटिश शासन की एक चाल थी, जिसे उनके एजेंट और रास्कल महात्मा गांधी और मुहम्मद अली जिन्ना ने पारित किया था।

ट्रेनिंग के बाद, यूपी पुलिस के 19 डिप्टी एसपी को मिली नई तैनाती, देखिये पूरी सूची