देश की आर्थिक स्थिति की तस्वीर होता है आर्थिक सर्वेक्षण

pranab1-31-01-2017-1485844730_storyimageनई दिल्ली, संसद का बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। बजट सत्र के पहले दिन वित्तमंत्री अरूण जेटली आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। आम बजट पेश होने से 1 दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है।

यह सर्वेक्षण तमाम क्षेत्रों की तस्वीर पेश करते हुए अर्थव्यवस्था की झलक दिखलाता है। वार्षिक आर्थिक सर्वेक्षण आमतौर पर सालाना आम बजट से ठीक एक दिन पहले पेश किया जाता है। यह अर्थव्यवस्था की एक वार्षिक आर्थिक रिपोर्ट होती है। यह देश की अर्थव्यवस्था के समक्ष संभावनाओं और चुनौतियों का एक विस्तृत ब्यौरा होता है। इसमें हर क्षेत्र का ब्यौरा होता है साथ ही उन पर टिप्पणियां और आवश्यक सुधार उपायों का उल्लेख होता है।

इस सर्वेक्षण का दृष्टिकोण सरकार की भावी नीतियों का खाका तैयार करने में मददगार होता है।आर्थिक सर्वेक्षण मुख्य आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण 2017 मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम और उनकी टीम तैयार किया है। इस सर्वे के माध्यम से आर्थिक विकास दर का पूर्वानुमान लगाया जाता है। इसमें पर्याप्त कारणों के साथ यह बताने की कोशिश की जाती है कि क्यों आगामी वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी या फिर धीमी रहेगी।

Related Articles

Back to top button