Breaking News

नये एल्बम लिखने में गोल्डी को लगे 2 साल

लंदन, ड्रम एवं बैस संगीत के दिग्गज गोल्डी अपना अगला एल्बम द जर्नी मैन लिखने में 2 साल से अधिक का वक्त लगा। गोल्डी ने यह संगीत थाईलैंड में पूरा किया। ब्रितानी संगीतकार वर्ष 2013 की अपनी एलपी  द अल्केमिस्ट: द बेस्ट ऑफ गोल्डी 1992-2012 की जून 2017 में रिलीज करेंगे। उन्होंने खुलासा किया कि यह रिकॉर्ड नये संगीत से भरपूर होगा, जिसे उन्होंने विदेश में रहने के दौरान लिखा था।

आगामी 4 हफ्तों में यह आपके समक्ष होगा और फिर यह वास्तविक बन जायेगा। मैंने वाकई में इस पूरी प्रक्रिया का भरपूर आनंद लिया। इसे मैंने एशिया में तैयार किया। यह बहुत अच्छा था। इसमें आपको मैड माइक बैंक्स मिलेंगे। तब मैं एशिया के थाईलैंड में रह रहा था। गोल्डी इसी साल अक्तूबर में अपना संस्मरण ऑल थिंग्स रिमेम्बर्ड रिलीज करने जा रहे हैं।