नवयुग कालेज लखनऊ-अंजलि सिंह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रिया यादव और सचिव हुईं पारुल तिवारी

collegलखनऊ, नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ मे अध्यक्ष पद पर अंजलि सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर प्रिया यादव और सचिव के पद पर पारुल तिवारी और संयुक्त सचिव पद पर अंशिका यादव ने जीत दर्ज की है।

नवयुग कालेज के इतिहास में पहली बार वोटिंग के जरिए प्रत्याशी चुने गए। अध्यक्ष पद पर सबसे ज्यादा 1244 वोटों से बीए तृतीय वर्षकी अंजलि सिंह ने जीत दर्ज की। छात्रा-परिषद की अध्यक्ष अंजलि सिंह ने कहा कि जिस तरह से हमारे महाविद्यालय में चुनाव हुए हैं। ठीक इसी तरह लखनऊ विश्वविद्यालय में भी छात्रों को अपना प्रतिनिधि चुनने का हक है। विश्वविद्यालय में भी शांतिपूर्णढंग से चुनाव कराए जाएं।

उपाध्यक्ष के पद पर प्रिया यादव और सचिव के पद पर पारुल तिवारी  और संयुक्त सचिव पद पर अंशिका यादव ने जीत दर्ज की है। नव निर्वाचित संयुक्त सचिव अंशिका यादव ने बताया कि उनका राजनीति मे जाने का उरादा है। उनका परिवार भी राजनीति में आने को लेकर काफी सपोर्ट कर रहा है।

 

Related Articles

Back to top button