नाबालिगों के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर, मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राशिद खान को गिरफ्तार कर लिया है।

उप पुलिस अधीक्षक शशांक जैन ने आज बताया कि जिले के प्रकाश बम्होरी के बदौरा गांव में मंदिर से कन्या भोज में शामिल होकर 5 और 11 वर्षीय दो बालिकाएं अपने घर लौट रहीं थी। इसी दौरान आरोपी दोनों को मोटरसायकल से घर छोडने का कह कर सूनसान स्थान पर ले गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़ितों ने घर पहुंचने पर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिक जांच पड़ताल के बाद दुष्कर्म के आरोपी राशिद खान को कल गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button