नोएडा से सटे यमुना नदी के किनारे गांव में बाढ़ के पानी का खतरा

नोएडा, उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर के नोएडा से सटे यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से लोगों की समस्यायें बढ़ गयी हैं।

नोएडा सेक्टर-150 के पास बने करीब एक दर्जन से अधिक फार्म हाउस में पानी भरा हुआ है। वहीं यमुना किनारे खेती करने वाले किसानों की सब्ज़ी की फसलें भी बर्बाद हो गयीं।

तकरीबन 60 से ज़्यादा किसान परिवार तंबू लगाकर पुश्ते किनारे पर रहने को हुए मजबूर। किसान परिवार खेती ग्रहस्ती के लिए पशुओं को साथ रखकर अस्थाई रूप से कर रहे अपना गुजर बसर।

पुश्ते पर रह रहे किसानों के खाने की व्यवस्था फार्म हाउस और ज़मीन मालिकों की ओर से दी जा रही है। प्रशासन की ओर से अब तक ग्रामीणों को नहीं मिली कोई ठोस मदद।

Related Articles

Back to top button