पर्वतारोही अरुणिमाने अर्जेंटीना की सबसे ऊंची पर्वत चोटी फतह की

 

कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतेह करने वाली पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने  एशिया के बाहर सबसे ऊंची पर्वत चोटी माने जाने वाली माउंट अकोनकागुआ पर भी पहुंचने का कारनामा अंजाम दिया है।अरुणिमा ने बताया कि उन्होंने अर्जेंटीना में स्थित 6,962 मीटर ऊंची माउंट अकोनकागुआ पर्वत चोटी पर पहुंचने में बीते 25 दिसंबर को शाम 4:30 बजे कामयाबी हासिल की और वहां तिरंगा फहराया। अरुणिमा मिशन 7 समिट के तहत अब तक दुनिया की पांच सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर पहुंच चुकी हैं और कृत्रिम पैर के सहारे ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली महिला बन गई हैं।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही बाकी दो पर्वत चोटियों पर भी फतेह हासिल करेंगी। अरुणिमा ने बताया कि एशिया के बाहर सबसे ऊंची पर्वत चोटी माने जाने वाली अकोनकागुआ पर आरोहण के दौरान उनके सहयोगी ओम प्रकाश और गाइड के तौर पर मारिया भी मौजूद थे।

उन्होंने अकोनकागुआ पर गत 12 दिसंबर को चढ़ाई शुरू की थी। मालूम हो की साल 2011 में एक ट्रेन हादसे में अपना बायां पैर गंवाने के बाद अरुणिमा ने 21 मई 2013 को दुनिया को चौंकाते हुए कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतेह किया था। उनकी इस उपलब्धि का सम्मान करते हुए उन्हें पद्मArunima_Sinha-श्री से नवाजा गया।

 

Related Articles

Back to top button