पाक जेल में मृत मछुआरे की पत्नी ने, मौत का सही कारण पता लगाने की अपील की

LA Jailsवडोदरा, पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय मछुआरे का शव दो फरवरी को भारत लाया जाएगा। गुजरात के मत्स्य पालन मंत्री बाबूभाई बोखिरिया ने आज कहा कि इस महीने के शुरू में पाकिस्तानी जेल में एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई थी। उसका शव दो फरवरी को मुंबई पहुंचेगा।

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के रहने वाले जीवा भगवान बामानिया की चार जनवरी को कराची की एक जेल में मृत्यु हो गई थी। इससे एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने सद्भावना दिखाते हुए 218 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। इनमें से अधिकतर मछुआरे गुजरात से ही हैं। जीवा उन भारतीय मछुआरों के समूह का हिस्सा थे जिन्हें पाकिस्तानी जेल में रखा गया था। बाकी मछुआरों के साथ जीवा को भी रिहा किया जाना था। बोखिरिया ने कहा, हमें इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग से एक ई-मेल प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव दो फरवरी को मुंबई भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग का एक दल दो फरवरी को शव लेने के लिए मुंबई जाएगा और वहां से शव मछुआरे के पैतृक गांव लाकर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। इससे पहले जीवा की पत्नी वेजीबेन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मौत का सही कारण पता लगाने की अपील की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button