Breaking News

पीएम के संसदीय क्षेत्र मे समाजवादियों की जीत से साफ है कि नौजवान सपा के साथ-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे समाजवादियों की जीत से स्पष्ट है कि छात्र व नौजवान सपा के साथ है।

यूपी मे डाक्टरों के हुये तबादले, देखिये पूरी सूची

दलित नेता जिग्नेश का आरोप- हताश भाजपा ने चुनावी लाभ के लिए, हार्दिक पटेल को फंसाया

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मुख्यालय के लोहिया सभागार में कार्यकर्ताओं एवं नौजवानों से भेंट करते हुए कहा कि बनारस में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव मे समाजवादियों की जीत से यह स्पष्ट हो गया कि छात्र-नौजवान समाजवादी पार्टी के साथ हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने महात्मागांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल दूबे, महामंत्री अनिल यादव, संकाय प्रतिनिधि सुशील कुमार यादव सहित वाराणसी के छात्रसभा के जिलाध्यक्ष  अभिषेक मिश्रा को शुभकामना दी।

जानिये, यूपी में नगर निकाय मतदान के कारण, कब- किस जिले मे दुकान और आफिस रहेंगे बंद

50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण संबंधी याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार की

हिन्दू महासभा ने, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे, गोडसे का बनाया मंदिर 

हाल ही मे हुये काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव मे समाजवादी छात्र सभा ने भारी जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी का सफाया हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की लचर नीतियों की वजह से बेकारी बढ़ती जा रही है। पूरे देश को भाजपा ने उलझा दिया है जबकि समाजवादी सरकार का काम दिखता है। जनता के हित में फैसले लेने में समाजवादी हमेशा आगे रहे हैं। लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।

कर्मचारियों के पद व वेतनमान को लेकर, विभागों के रवैये पर हाईकोर्ट का एतिहासिक फैसला…

निकाय चुनावों में CM से लेकर मंत्री तक लगे हैं, भाजपा की हार बचाने मे-अखिलेश यादव

दस दिन के अंदर, यूपी की जेलों मे हुयी, तीन कैदियों की मौतें

      अखिलेश यादव ने कहा कि जनता को गुमराह करने में भाजपा होशियार है। प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी, शिक्षामित्रों के साथ धोखा किया है। भाजपा हमेशा ही दोमुंही बात करती है। लोकतंत्र में भाजपा नेताओं के झूठ बोलने की कलई जनता के सामने खुल गयी है। भाजपा राग द्वेष से काम कर रही है। भाजपा सरकार ने नौजवानों के सपनें तोड़ने का काम किया है। भाजपा संकुचित विचारधारा वाली पार्टी है। मुख्यमंत्री  को यह जान लेना चाहिये कि रंग बदलने से खुशहाली नही आती है। पिछली समाजवादी सरकार के काम को रोकना जनविरोधी कदम है।

यशवंत सिन्हा का मोदी पर वार, कहा- मोहम्मद तुगलक ने भी की थी नोटबंदी

सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आज से शुरू, जानिये क्या है खास ?

50 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस श्यामा का आज निधन    

अखिलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में प्रदूषण का संकट बढ़ रहा है। ऐसे में समाजवादियों द्वारा बनाये गये लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क, साइकिल ट्रैक जैसे अन्य पर्यावरण को संतुलित करने वाले कार्यक्रमों की आवश्यकता बढ़ गयी है। समाजवादी सरकार ने कई क्षेत्रों में अनूठे और जनहितैषी कार्य किये है। विद्युत की अण्डरग्राऊंड केबिल का कार्य समाजवादी पार्टी ने शुरू किया था। भाजपा ने मेट्रो पर ब्रेक लगा दिया। समाजवादी पेंशन बंद कर दिया, गोमती रिवरफ्रंट सहित कई विकास के कार्यों को बेपटरी कर दिया।

भारत में संपत्ति बढ़ रही है, लेकिन सिर्फ कुछ लोगों की?, क्रेडिट सुइस की रिपोर्ट देखिये..

यूपी के संविदा स्वास्थ्य सेवकों के लिये बड़ी खुशखबरी

राज्य परिवर्तन करने के लिए उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को अंतिम अवसर

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिये यह स्वस्थ स्थिति नहीं हैं। जनता के हितों से खिलवाड़ करने का जो काम भाजपा कर रही है निकाय चुनाव में जनता उसे जरूर सबक सिखा देगी। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि चुनावों तक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में रहें। सभी बूथस्तर तक प्रचार करें। इसके साथ ही सन् 2019 की भी तैयारी करते रहें।

ये क्या बोल गये लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के बारें में…..

दलितों का एक प्रमुख मंदिर वीर मेघमाया चर्चा मे, जानिये राहुल गांधी ने क्यों की पूजा ?

आरएसएस मनुवादी संगठन, जातिवादी व्यवस्था को बनाये रखना चाहता- राहुल गांधी

संविधान में आरक्षण पर 50 प्रतिशत बंदिश की बात नहीं, भाजपा कर रही गुमराह- हार्दिक पटेल

वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश को मिलेगा छत्रपति सम्मान

ईरान-इराक में भीषण भूकंप में,  413 लोगों की मौत, और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या