पुरुष एकल 1000 मीटर नौकायान दौड़ में ब्राजील स्वर्ण विजेता

टोक्यो, इसाकियस क्विरोज डॉस सैंटोस ने यहां शनिवार को टोक्यो खेलों में पुरुष एकल 1000 मीटर नौकायान दौड़ में ब्राजील को स्वर्ण पदक दिलाया।

सैंटोस 4:04.408 के समय के साथ पहले नंबर पर दौड़ समाप्त करके स्वर्ण पदक विजेता बने, जबकि चीन के लिउ हाओ 4:05.724 के समय के साथ रजत और मोलदोवा के सर्गेई टार्नोव्स्चिक कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।

ब्राजील के खाते में अब कुल पांच स्वर्ण पदक हैं। उसने चार रजत और आठ कांस्य पदक भी जीते हैं।

Related Articles

Back to top button