पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव को उनके परिजनों ने जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

खरगोन,  मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव काे आज उनके परिजनों ने गृहग्राम बोरावां में 78 वां जन्मोत्सव मनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्व. सुभाष यादव के दोनों पुत्र पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव और मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव सहित निमाड़ अंचल से आए उनके स्नेही, प्रशंसक, समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

लोकसभा क्षेत्र खरगोन के कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते ने भी किसान और सहकारी नेता स्व. सुभाष यादव को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। समूचे निमाड़ अंचल में भी स्व. सुभाष यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर निमाड़वासियों ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर सचिन यादव ने कहा कि वे दलित आदिवासी और गरीबों के लिए अधिकार और न्याय दिलाने के पिताजी के संघर्ष और लड़ाई को जारी रखेंगे।

Related Articles

Back to top button