मुबंई,बॉलीवुड की देसी गर्ल भारत लौट आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत आई हैं। फिलहाल प्रियंका परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं और इसी बीच प्रियंका ने उनके घर में आए नए मेहमान की जानकारी भी दी।
खुद प्रियंका ने इस नए मेहमान के बारे में जानकारी देते हुए उसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी नन्हें मेहमान की तस्वीरें शेयर की हैं। आप कुछ और समझे उससे पहले बता दें कि प्रियंका के घर आया नया मेहमान है उनका नया पपी (कुत्ते का बच्चा)। देसी गर्ल की बहन अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इसका नाम रखा है बैली चोपड़ा। परिणीति ने एक तस्वीर भी शेयर की है।
वहीं प्रियंका ने बैली की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि जल्द ही बैली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया जाएगा। प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें बैली के साथ प्रियंका और सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं। वहीं परिणीति ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बैली से मिलें। और किसी भी पंजाबी परिवार की तरह मैंने (बैली की आंटी ने) इसका नाम रखा है।’