बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति समेत इन दिग्गजों ने किया याद

नयी दिल्ली,  देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 128वीं जयंती पर आज राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उन्हें याद किया। राष्ट्रपति कोविन्द के आधिकारिक टि्वटर अकाउंट पर नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू के प्रति उनकी 128वीं जयंती पर समादर —राष्ट्रपति कोविन्द।

’’ उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर देश को शुभकामनाएं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मनीला में हैं। उन्होंने भी ट्वीट कर पं.नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button