बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ का बाक्स आफिस धमाका, पार किया 100 करोड़

badriमुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां ने ओवरसीज मिलाकर 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। शशांक खेतान ने वर्ष 2014 में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेकर हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां बनायी थी।

शशांक के निर्देशन में बनी वरुण और आलिया की जोड़ी वाली फिल्मब्रदीनाथ की दुल्हनियां हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। बद्रीनाथ की दुल्हनिया बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है। वरुण-आलिया की सुपरहिट जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में करीब 78 करोड़ की कमाई की है। फिल्म विदेश में भी अच्छा कारोबार कर रही है। ओवरसीज मिलाकर फिल्म ने 110 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Related Articles

Back to top button