बाहुबली मुख्तार अंसारी का लखनऊ जेल से होगा स्थानान्तरण

लखनऊ,  मऊ सदर से विधायक एवं बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ जेल से स्थानान्तरण किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। विधायक मुख्तार अंसारी के लखनऊ जेल से स्थानान्तरण के लिए प्रमुख सचिव कारागार देबाशीष पण्डा ने निर्देश दिए थे। इसके बाद से ही लखनऊ जेल प्रशासन स्थानान्तरण की तैयारियों में जुटा हुआ है।

मऊ सदर से विधायक मुख्तार अंसारी को विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में स्थानान्तरित किया गया था। उस वक्त मुख्तार अंसारी समाजवादी पार्टी से जुड़ गए थे और इसी दौरान राजनीतिक कारणों से पूरे कुनबे के साथ बहुजन समाज पार्टी में चले गए थे। वहीं प्रमुख सचिव कारागार देबाशीष पण्डा ने दो टूक कहा कि बाहुबली विधायक को आगरा या ललितपुर जेल स्थानान्तरित किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विधायक मुख्तार अंसारी ने इस बाबत कहा है कि मुझे इस मामलें में कोई जानकारी नही है। विपक्ष में रहने पर ऐसी कार्रवाई होती है और न्यायालय उनकी संरक्षक है। वह न्यायालय की शरण लेंगे।

Related Articles

Back to top button