बाढ़ की आपदा में भी केन्द्र से बिहार को मदद नहीं: लालू

lalu_पटना,  राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने  कहा कि बाढ़ जैसी आपदा के समय भी केन्द्र सरकार बिहार की मदद नहीं कर रही है। यादव ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार बाढ़ जैसी भीषण आपदा के वक्त भी बिहार को किसी तरह कामदद नहीं कर रहा है। इससे केन्द्र की मंशा का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के बीच राहत का काम बेहतर ढंग से किया जा रहा है।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन बिहार सरकार करा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से इसी मामले पर वह बातचीत करने के लिए गए हुए थे। राज्य सरकार का पूरा ध्यान बाढ़ पीडितों को राहत पहुचाने में लगा हुआ है। यादव ने कहा कि बिहार एक तरफ बाढ़ तो दूसरी ओर सूखा की मार झेल रहा है। कई जिलों में बाढ़ से जहां तबाही हुई है वहीं कई जिले सूखा की चपेट में है। उन्होंने गंगा नदी में गाद प्रबंधन को लेकर केन्द्र की विशेषज्ञ कमिटी के गठन किए जाने को .. आई वॉश .. बताया। गंगा राष्ट्रीय नदी है और उसमें गाद निकालना केन्द्र सरकार की जिम्मेवारी बनती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button