बिग बॉस 10: कैप्टंसी के लिए भिड़े घरवाले, बानी-जेसन में बढ़ रही नजदीकियां

bigg-boss-10-contestantsमुंबई,  टीवी के रिअलिटी शो बिग बॉस में पिछले दिन कंटेस्टेन्ट के बीच काफी मशक्कत देखने को मिली। बीबी टैक्सी टास्क की शुरुआत हुई। कैप्टंसी पाने के लिए घरवालों में बीबी टैक्सी टास्क हुआ। प्रियंका ने रोहन से फाइन लेने की पूरी कोशिश की लेकिन रोहन ने फाइन देने से मना कर दिया। जिसकी वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में प्रियंका ने रोहन पर थूक दिया। इस पर लोपा और रोहन ने प्रियंका का विरोध किया। लोपामुद्रा के बीच में बोलने पर प्रियंका ने उन पर भी फाइन लगा दिया। इस पर लोपा ने कहा कि उनके सारे पॉइंट्स चोरी हो गए हैं। प्रियंका ने लोपा पर ही शक जाहिर किया। गौरव चोपड़ा ने लोपा के सारे पॉइंट़स निकालकर प्रियंका को दे दिए।

पॉइंट्स की वजह से जी गौरव और बानी में अनबन हो गई। ऐसे में गौरव ने मोना और मनवीर को बानी के हर बात पर नाराज होने, रोने और बहुत ज्यादा उम्मीद रखने की व्यवहार की आलोचना की और कहा कि वह इस सब के चले फंस के रह गए हैं।वहीं घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले जेसन भी बानी और गौरव की दोस्ती में आते दिखे। गौरव ने जेसन से कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि बानी उन्हें लेकर ऐसा व्यवहार क्यों करती हैं। एक तरफ जहां गौरव और बानी की दोस्ती में दरार पड़ती दिखी तो वहीं बानी और जेसन शाह के साथ दोस्ती बढ़ती हुई नजर आयी। सारे पॉइंट्स खत्म होने की वजह से प्रियंका ने लोपा को जेल की सजा सुनाई लेकिन लोपा ने जाने से मना कर दिया।

लोपा ने कहा कि गौरव ने अपनी चिढ़ की वजह से पूरा खेल बिगाड़ दिया। लोपा ने गौरव से कहा कि वह प्रियंका से उनके पॉइंट्स उन्हें वापिस दिलाएं, लेकिन गौरव ने कहा कि वह उनके पीछे से उनकी बुराई करती हैं बताया। लोपा को जेल से बचाने के लिए राहुल ने अपने कुछ पॉइंट्स उसे दे दिए। वहीं थोड़े बाद बीबी टैक्सी स्टैंड खत्म हो गया। सभी घरवालों को अपने बचे हुए पॉइंट्स गिनने को कहा गया तो ट्रैफिक हवलदार बनी प्रियंका और ड्राइवर बानी और मनवीर में से सबसे ज्यादा पॉइंट्स प्रियंका के पास निकले। वहीं यात्रियों में गौरव, लोपा और नितिभा तीनों के पास 2000 पॉइंट्स मिले।अब इन तीनों में से एक व्यक्ति बिग बॉस द्वारा चुना जाएगा जो प्रियंका के साथ कैप्टनसी के लिए टास्क करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button