
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कबाली को दुनियाभर की 8000-10000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इसमें US की 480, मलेशिया की 490 और गल्फ देशों की 500 स्क्रीन्स शामिल हैं।फिल्म को ऑस्ट्रेलिया, UK, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, स्विटजरलैंड, डेनमार्क, हॉलैंड, स्वीडन, साउथ अफ्रीका और नाइजीरिया में भी रिलीज किया गया है।फिल्म ने करीब 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन दुनिया के बाकी हिस्सों में किया है। इस साल अब तक सलमान खान स्टारर ‘सुल्तान’ हाइएस्ट फर्स्ट डे ओपनर थी। इसने देश में पहले दिन 36.5 करोड़ रुपए कमाए थे। कबाली में रजनीकांत के अलावा, राधिका आप्टे, धंशिका, कलैरासन और विंस्टन चाओ भी अहम भूमिका में हैं।