भाजपा की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी पर, प्रियंका गांधी ने किया पलटवार

Priyanka-Gandhi_-Vinay-Katiyar-580x382नई दिल्ली,  अपने बारे में विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने आज कहा कि यह देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है।

कटियार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा की ओछी और अपमानित करने की संस्कृति को प्रदर्शित करता है जो महिलाओं को उपभोक्ता की वस्तु के रूप में पेश करता है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने देश की महिलाओं का अपमान किया है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। कटियार की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, अगर भाजपा मेरे साथियों में यही बात देखती है जो बहादुर, मजबूत और खूबसूरत महिलाएं हैं और आज वे जहां हैं, वहां पहुंचने के लिए हर तरह का संघर्ष किया, कठिनाइयां सही, तब इस पर मुझे और हंसी आती है। क्योंकि यह भारत की आधी आबादी महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। इससे पहले जब कटियार से प्रियंका गांधी के कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाये जाने के बारे में पूछा गया तब भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया कि प्रियंका गांधी से अधिक खूबसूरत चुनाव प्रचारक मौजूद हैं। उत्तर प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं जिन्होंने कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

Related Articles

Back to top button