Breaking News

भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश विधान सभा चुनावों के लिए सभी 60 साटों पर उम्मीदवार घोषित किये

नयी दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्य की सभी 60 सीटों पर बुधवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये।

पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद कहा कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को स्वीकृति दी है।

सूची में पांच महिला उम्मीदवार शामिल हैं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू को उनकी पुरानी सीट मुकुटो से टिकट दिया गया है। अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे।