Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-

1560: स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।

1567: ओस्टरवील की लड़ाई बेल्जियम के एंटवर्प के पास ओस्टरवील गांव में हुई। इस लड़ाई को अस्सी साल के युद्ध की शुरुआत माना जाता है.

1774: भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।

1781: खगोलशास्त्री विलियम हर्शेल ने यूरेनस ग्रह का पता लगाया।

1800: मराठा साम्राज्य को अपनी योग्यता से शिखर पर पहुंचाने वाले राजनेता नाना फडणवीस का निधन।

1881: रूसी शासक अलेक्जेंडर द्वितीय की हत्या।

1892: बॉम्बे-तांसा वाटर वर्क्स को खोला गया।

1899: आंध्र प्रदेश के राजनेता बुर्गुला रामकृष्ण राव का जन्म।

1921: मंगोलों ने चीन से स्वतंत्रता प्राप्त की

1940: पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर को लंदन में उधम सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसे 1919 के जलियांवाला बाग के नरसंहार के प्रतिशोध के तौर पर देखा गया।

1956: न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने का दर्जा मिलने के 26 साल बाद अपनी पहली जीत हासिल की।

1963: विभिन्न खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान करने का ऐलान किया गया।

1980: भारतीय राजनीति के युवा नेता वरूण गांधी का जन्म।

1992: तुर्की में आये भूकंप से करीब 500 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।

1996: भारतीय नाटक और फिल्म अभिनेता शफी इनामदार का निधन।

1997: मदर टेरेसा की उत्तराधिकारी के रूप में सिस्टर निर्मला को मिशनरीज ऑफ चैरिटी के सुपीरियर जनरल के पद पर चुना गया।

2004: भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद विलायत खां का निधन।

2013: कैथोलिक चर्च के 266वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन।

2016: तुर्की के अंकार में आत्मधाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत।

2018: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ के नौ जवान शहीद।