Breaking News

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 24 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।
1998 – क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।

2002 – अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।
2003 – तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।

2006 – नेपाल में संसद बहाल।
2007 – हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।
2008 – नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।