histनयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।
1797 : इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो मे विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से ज्यादा लोग मारे गए।
1847 : मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना।
1881 : लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक आया।
1920 : लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।
1938 : कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म ।
1948 : सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन।
1976 : ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप से 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
1990 : केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
1994 : अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए।
1997 : इज़राइल की सेना के दो हेलीकॉप्टर उत्तरी इज़राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोगों की मौत हुई।
1998 : अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत
2001 : तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
2003 : यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।
2004 : फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।
2006 : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
2014 : भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया।
2022: चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आगाज़।
2023 : प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका वाणी जयराम का निधन। उन्हें “आधुनिक भारत की मीरा” कहा जाता है।