भोजपुरी और हिंदी के बाद पंजाबी गाना गायेंगे पवन सिंह

मुंबई,भोजपुरी सिनेमा के पावन स्टार पवन सिंह भोजपुरी एवं हिंदी के बाद अब पंजाबी गाना गायेंगे।

पवन सिंह की पहचान अब भोजपुरी से निकल कर हिंदी और पंजाबी इंडस्ट्री में भी खूब होने लगी है। हिंदी और भोजपुरी में धमाल मचाने के पवन सिंह अब पंजाबी में गाना गाएंगे। बताया जा रहा है कि पवन सिंह पंजाबी गाना पंजाबी के एक बड़े सिंगर के साथ गायेंगे।

पवन सिंह ने कहा कि पंजाबी गाने का खुलासा वह बहुत जल्द करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी गाने पर काम चल रहा है, जिसे पंजाबी के एक मशहूर संगीतकार संगीतबद्ध कर रहे है। उम्मीद है कि गाना बहुत ही अच्छा बनेगा और लोगो को बेहद पसंद आयेगा।

Related Articles

Back to top button