मनसे की धमकी से डर गई पाकिस्तानी एक्ट्रेस सारा

sara-lorenमुंबई, उरी हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की धमकी के बाद भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों पर इसका असर होना शुरू हो गया है। मनसे ने कहा था कि 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानी कलाकार देश छोड़ दें, नहीं तो फिर अपने तरीके से उन्हें भेजेंगे। इस धमकी का सबसे ज्यादा असर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सारा लोरेन पर पड़ा है। उन्होंने कहा है कि वो बेहद डरी हुई महसूस कर रही हैं। जान पर खतरा होने की भी बात कही है। उरी हमले के समय सारा मुंबई में एक व्यावसायिक करार के तहत आई थीं। सारा ने कहा, कला एक ऐसा क्षेत्र है, जहां राष्ट्रीयता की रेखाएं समाप्त हो जाती हैं। पाकिस्तान से ज्यादा भारत में फवाद खान के फैन हैं।

पाकिस्तानी भी भारतीय फिल्मों को खूब चाव से देखते हैं। सच तो यह है कि पाकिस्तान से अधिक मुसलमान तो भारत में हैं। चिंता जताते हुए, मेरा दुबई में घर है, यदि मामला अधिक बिगड़ता है तो मैं दुबई चली जाऊंगी। जब मामला सुलझ जाएगा, मैं लौटूंगी। मेरी जान को खतरा है। हालांकि, मुझे पुलिस अधिकारियों पर पूरा विश्वास है। हमको एक-दूसरे से लड़ने की बजाय आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए। सारा के बारे में आपको बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म इश्क क्लिक आई थी, जो बाक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा नहीं कर सकी थी। हां, मर्डर 3 से सारा को पहचान जरूर मिली। ऐसे में उन्होंने तय किया है कि वो मुंबई शिफ्ट होंगी। फिलहाल, ऐसे हालात में यह मुमकिन होता नजर नहीं आ रहा।

Related Articles

Back to top button