महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर वीरेंद्र सहवाग ने किया सलाम

sehwagनई दिल्ली,  क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने वीरेंद्र सहवाग ने आखिरकार महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने पर जुबान खोल ही दी। सहवाग ने धोनी के कप्तानी छोड़ने के तीन दिन बाद इस मामले पर कुछ कहा है। वैसे, क्रिकेट गलियारों में यह अफवाहें उड़ती रहती थीं कि धोनी और सहवाग के बीच के रिश्ते ठीक नहीं हैं, सहवाग को टीम से बाहर करने में धोनी का ही हाथ है आदि। हालांकि, सहवाग या धोनी ने कभी इस मामले पर कुछ नहीं कहा, पर अब वीरू ने धोनी को सलाम बोलकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। सहवाग ने धोनी के बारे में बोलने के लिए इतने दिन का यानी 7 जनवरी का इंतजार क्यों किया, यह भी उन्होंने बता दिया है।

सहवाग ने क्रिकेट टॉकीज को लिखा है, धोनी ने 4 जनवरी को भारत की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मेरी उम्मीद से कुछ जल्दी ही यह काम किया। उनका पसंदीदा नंबर 7 है। मुझे लगता है कि उन्हें 7वें नंबर पर खेलने वाले एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में शुभकामना देने के लिए यह तारीख सबसे उचित है। वीरू ने आगे लिखा है, मैदान पर धोनी की एक कप्तान और खिलाड़ी के तौर पर क्षमता सभी जानते हैं। लेकिन वह इन सबसे कहीं आगे बढ़कर बड़े दिलवाले एक अच्छे इंसान हैं। इसीलिए धोनी और उनकी टीम ने उनकी कप्तानी में आखिरी मैच में अपनी मां के नाम की जर्सी पहनी थी। मैं उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

 

Related Articles

Back to top button