मायावती ने बीजेपी के पक्ष में वोट डलवाए, तभी रह गयी जीरो पर-अखिलेश यादव

 

akhilesh-mayaलखनऊ, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती पर आरोप लगाया कि उन्होंने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में डलवाए थे। उन्होंने कहा कि इसी वजह से बसपा रह गयी शून्य पर और भाजपा जीत गयी। उन्होंने कहा कि वह अपने इस दावे को साबित कर सकते हैं।

यह बात मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कही। इस सवाल पर कि जब प्रदेश में सपा की सरकार होती है तो भाजपा की सीटें बढ़ जाती हैं, मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे इसलिये बढ़ जाती हैं क्योंकि बहुजन समाज पार्टी अपना पूरा वोट भाजपा को ट्रांसफर कर देती है। वोट बूथ पर दिखायी देता है। हम साबित करके बता देंगे कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा का वोट भाजपा में ट्रांसफर हुआ था।’ उन्होंने कहा, ‘‘बसपा ने पूरा वोट भाजपा में ट्रांसफर कर दिया। इसी वजह से बसपा रह गयी शून्य पर और भाजपा जीत गयी।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें सोचना चाहिये, विचार करना चाहिये कि प्रदेश के लिये क्या काम किया। मैं कहता हूं कि बसपा विकास की दुश्मन पार्टी है।

 

Related Articles

Back to top button