मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई

सिंगापुर, टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू, सीएच ऋषिकांत सिंह और संकेत सरगर ने शुक्रवार को सिंगापुर भारोत्तोलन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में पदक जीतकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

चानू ने नए 55 किग्रा भार वर्ग में 191 किग्रा (स्नैच 86 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 105 किग्रा) का कुल भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। टोक्यो के बाद चानू का यह पहला प्रतिस्पर्धी इवेंट था। टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था।

इस बीच सरगर ने भी 256 किग्रा (स्नैच 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 143 किग्रा) भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता। ऋषिकांत ने 246 किग्रा (स्नैच 110 किग्रा और क्लीन एंड जर्क 136 किग्रा) का कुल भार उठा कर रजत पदक हासिल किया।

Related Articles

Back to top button