मुख्यमंत्री योगी ने विधि विधान से किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक

गोरखपुर, गोरक्ष पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार भोर यहां विधिविधान से भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर राज्य के लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।

बाद में उन्होने ट्वीट किया “ ‘महाशिवरात्रि’ के पावन अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। देवाधिदेव महादेव की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे। हर हर महादेव।”

Related Articles

Back to top button