Breaking News

मुख्यमंत्री रंगास्वामी 71 वर्ष के हुए, राष्ट्रपति कोविंद और केन्द्रीय गृह मंत्री ने दी बधाई

पुड्डुचेरी, पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी बुधवार को 71 वर्ष के हो गए। केन्द्रशासित प्रदेश में कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण श्री रंगास्वामी का जन्मदिन समारोह सामान्य तौर पर मनाया गया। मुख्यमंत्री एन आर कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने अपने निवार्चन क्षेत्र के कुछ मंदिरों का दौरा किया और वहां पूजा- अर्चना की।

एन आर कांग्रेस के सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने श्री रंगास्वामी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

पार्टी सचिव एन एस जयाबल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के निवास पर बधाई देने के लिए आने से मना किया और कहा कि श्री रंगास्वामी का जन्मदिन इसके बदले अपने निर्वाचन क्षेत्र में जाकर सामाजिक दूरी के नियमों को पालन करते हुए मनाए।

श्री रंगास्वामी के आवास पर हालांकि कुछ ही कार्यकर्ता आए और उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा शहर के कई हिस्सों में एनआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के बैनर, पोस्टर और कटआउट लगाए, जिनमें उन्हें फिल्म, खेल और आध्यात्मिकता सहित विभिन्न क्षेत्रों में एक नायक के रूप में दिखाया गया है।