Breaking News

मुजफ्फरनगर जिले में आये छह पाक नागरिकों पर है खुफिया नजर

मुजफ्फरनगर,  पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच वैध वीजा पर यहां आए पाकिस्तान के छह नागरिकों पर स्थानीय खुफिया इकाई नजर रख रही है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय खुफिया इकाई के प्रभारी ने यहां कहा कि छह पाकिस्तानी नागरिक 12 फरवरी को यहां पहुंचे थे और उनके पास वैध वीजा है। 27 मार्च से पहले उन्हें अपने देश लौटना है। उन्होंने कहा कि उनके यहां रहने की अवधि तक वे उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।