मेघालय में एनएससीएन-के चार सदस्य गिरफ्तार

शिलांग , मेघालय के पश्चिमी जैंतिया पहाड़ी जिले में एनएससीएन – के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विवेक सायीम ने पीटीआई से कहा कि नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड खापलांग  स्वयंभू राजस्व सचिव गाइसिंह मरिंगमी को रविवार की रात हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।  उन्होंने बताया कि मरिंगमी की गिरफ्तारी के बाद संगठन के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, संगठन के चौथे सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया है जो संदेश वाहक के रूप में काम कर रहा था। गिरफ्तार उग्रवादियों के कब्जे से दो लाख रूपए नकद , कई सिम कार्ड , मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। उनके कब्जे से जबरन वसूली के कई पत्र भी मिले हैं।

Related Articles

Back to top button