Breaking News

मेनका गांधी का स्वास्थ्य एकाएक खराब, पीलीभीत से दिल्ली रेफर

पीलीभीत,  केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का स्वास्थ्य एकाएक खराब होने के कारण उन्हें पीलीभीत के एक अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया है। उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली ले जाया जाएगा, डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी जांच कर रही है।

मेनका गांधी आज ही पीलीभीत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थी। उन्होंने पहले गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मस्तिष्क बुखार से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का उद्घाटन करने पहुंची। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की।

डॉक्टरों के अनुसार उन्हें पित्ताशय में स्टोन की दिक्कत है जिसके चलते उन्हें भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली रेफर किया है।