यूपी चुनाव में सभी विश्लेषक गलत साबित हुए: राजनाथ सिंह

rajnathलखनऊ,  केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत को कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम बताते हुए कहा है कि इस जीत ने सभी राजनीतिक विश्लेषकों को अनुमानों को गलत साबित कर दिया है। सिंह ने रविवार को लखनऊ पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने अपने पसीने के जरिये भाजपा को प्रतिष्ठा दी है। इस बार का चुनाव अद्भुत था, कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को इतनी शानदार कामयाबी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान विदेश से भी बहुत सारे राजनीतिक विश्लेषक आये थे। सबका कहना था कि यूपी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में तो आ रही है लेकिन पूर्ण बहुमत पर कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन परिणाम आने पर सभी विश्लेषकों ने सच्चाई स्वीकार की कि उत्तर प्रदेश की जनता के मूड को वह समझ नहीं पाये। गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुआ भाजपा का विजय का सिलसिला आप सबके अथक प्रयासों के कारण आगे बढ़ता चला जा रहा है। पांच में से चार राज्यों में हम भाजपा की सरकार बनाने में कामयाब रहे। सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मणिपुर में कभी भाजपा की सरकार बनेगी। मगर भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से मणिपुर में भी सरकार बनायी। अब भारत का कोई क्षेत्र भाजपा से अछूता नहीं रहा है। आगे भी जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, सभी ये मानकर चल रहे हैं कि भाजपा की विजय यात्रा को कोई राजनीतिक पार्टी अब रोक नहीं पाएगी।

उन्होंने कहा कि जब वर्ष 1984 में लोकसभा का चुनाव हुआ था तब पूरे देश से हमारे सिर्फ दो सांसद चुनकर आये थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद में खिल्ली उड़ाई थी, कि बस दो या तीन…. आज ऐसे हालात हैं कि आने वाले चुनावों में भाजपा की ही विजय पताका लहराने जा रही है। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा ने सफलता हासिल की है। हम सबके लिये सौभाग्य की बात है कि हमारे लखनऊ से कई मंत्री बन गये हैं। मैं समझता हूं कि अधिक से अधिक समस्याओं का समाधान अब हो जाएगा। हम सब मिलजुलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। कार्यक्रम को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button