यूपी से भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए होगी सर्जिकल स्ट्राइकः मनोहरलाल खट्टर

khattarसहारनपुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार में बुरी तरह से जकड़ा हुआ है। इस भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक होगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने हरियाणा में अपने वायदों को पूरा किया, उसी तरह से यूपी में सरकार बनने पर कायपलट कर देंगे।

सहारनपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्रा रैली में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने प्रेस वार्ता में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ही यहां से भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। भ्रष्टाचार कैंसर का रूप लेता जा रहा है। हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है। यूपी में गन्ना किसानों की दुर्दशा के सवाल पर कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को 14 दिन में भुगतान हो रहा है। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद गन्ना किसानों के अच्छे दिन आएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी समस्याओं का हल तभी हो सकता है, जब यहां पर भाजपा की सरकार बन जाएगी। दिल्ली में खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के मामले में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस मामले में राजनीति करने में जुटी है। बेवजह इस मामले को तूल दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button