रायबरेली के लालगंज इलाके में रेल लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रायबरेली के लालगंज इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की ट्रेन से कटने के कारण मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों से आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव लालगंज इलाके में रेल लाइन पर पड़ा मिला। उसकी उम्र करीब 40 साल है।

उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या हत्या ,आत्महत्या है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button