राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख, पश्चिमी उप्र में कार्यकर्ताओं का करेंगे मार्गदर्शन

सहारनपुर,  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आठ फरवरी से मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन मंडलों के छह हजार स्वयं सेवकों की तीन दिनों तक पाठशाला लगायेंगे।

सहारनपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवकसंघ के सह प्रांत प्रचारक धर्मवीर सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि मेरठ के विद्या नालेज पार्क में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुरए मेरठ और मुरादाबाद के छह हजार संघ कार्यकर्ताओं का शिविर आठ से दस फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। संघ प्रमुख शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

भाजपा के सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से ठीक पहले संघ के इस महत्वपूर्ण शिविर में राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर मंथन भी किया जाएगा। इस क्षेत्र में लोकसभा की 14 लोकसभा सीटें आती हैं। कैराना को छोड़कर सभी 13 सीटों पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है।

Related Articles

Back to top button