रितिक मामले में बोलीं कंगना, कब तक अपने 43 साल के बेटे को बचाएंगे

kangnaमुंबई,  रितिक रोशन और कंगना रनौत के बीच तनातनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कंगना ने आज पूछा कि विवादों से बचने के लिए रितिक को अपने पिता की जरूरत क्यों पड़ती है। उन्होंने कहा कि पुरुष खुद के लिए खड़े क्यों नहीं हो सकते। रितिक 43 वर्ष के हैं। मुझे यह समझ में नहीं आता कि उनके पिता को उनका बचाव करने के लिए क्यों आना पड़ता है। हाल ही में रितिक के पिता और फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई उनके बेटे के बारे में झूठ फैला रहा होता है तो रितिक चुप रहना पसंद करते हैं। उनका संदर्भ कंगना और रितिक के बीच तकरार से था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर रितिक सच्चाई के साथ सामने आना चाहें तो हर कोई चकित रह जाएगा। शुरुआत में जब पत्रकारों ने कंगना से इस पर टिप्पणी करने को कहा तो उनकी बहन रंगोली यह कहते हुए उनके बचाव में आ गईं कि इस सवाल को छोड़ा जा सकता है। हालांकि कंगना ने जवाब देना पसंद किया।

Related Articles

Back to top button