Breaking News

रैपर बादशाह ने किया वरूण के इस राज का खुलासा

मुंबई,  जाने-माने रैपर बादशाह का कहना है कि उनके दोस्त और अभिनेता वरुण धवन भोजन के शौकीन हैं। लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम यार मेरा सुपरस्टार सीजन-2 में बादशाह ने कहा, वरुण के बारे में कई रहस्य हैं। वह भोजन के शौकीन हैं, बहुत से लोग इसका विपरीत सोचते हैं।

वह खूब भोजन करते हैं, उनको इसका ख्याल नहीं रहता कि वह कितना खा रहे हैं। मैं ईमानदारी के साथ जो कह रहा हूं, यह राज की बात है। बादशाह ने कहा, वरुण भोजन के शौकीन हैं, लेकिन व्यायाम भी बहुत करते हैं और ईमानदारी से करते हैं। वह भोजन को प्यार करते हैं। हमने बटर नान और बटर चिकन मंगवाया था, लेकिन वह बहुत मेहनती हैं।