लखनऊ- शुरू हुआ भाजपा का प्रचार अभियान, दौड़ने लगे प्रचार वाहन

bjpलखनऊ, भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के प्रत्याशी घोषित होते ही पार्टी ने एलईडी युक्त वाहन से प्रचार शुरू कर दिया है। अभी तब लखनऊ की पांचों विधानसभाओं के लिये प्रचार वाहन भेज दिया गया है। प्रचार वाहन क्षेत्र में घूमने लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि यह प्रचार वाहन एल.ई.डी. युक्त एवं भाजपा के नारों, गीतों से लैस है। जिसमें केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी एवं उत्तर प्रदेश के विकास योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म भी दिखायी जाएगी है। लखनऊ महानगर से पूर्व विधानसभा के प्रत्याशी आशुतोष टण्डन गोपाल, पश्चिम के प्रत्याशी सुरेश श्रीवास्तव, उत्तर के प्रत्याशी डा. नीरज बोरा, मध्य के प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद बृजेश पाठक, कैण्ट की प्रत्याशी डा. रीता बहुगुणा जोशी बनायी गयी हैं।

Related Articles

Back to top button